• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
Andocity All Apps Download

andocity

All Apps Download

  • Best Apps
  • Paisa Kamane Wala Apps
  • Sitemap
  • Privacy Policy
You are here: Home / Short Video App / Josh App Kya Hai Josh App Par Video Kaise Banaye

Josh App Kya Hai Josh App Par Video Kaise Banaye

April 3, 2022 by andocity Leave a Comment

आज इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आपको Josh Short Video App के बारे में बताने जा रहा हु।

जोश एप्प एक short Video बनाने वाला प्लेटफार्म है जहाँ पर आप अपनी शॉर्ट वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते है तथा शॉर्ट्स वीडियो देख भी सकते है।

अभी लोगो के बीच शॉर्ट वीडियो के प्रति बहुत ज्यादा रुझाव हो गया है। जिसे देखो शॉर्ट वीडियो बनाना पसंद करता है। जब से इंडिया में टिकटोक को बंद किया गया तब से लोगो के मनोरंजन के लिए बहुत सारे शॉर्ट वीडियो बनाने वाला ऐप को लॉन्च किया गया है जिसमे से एक Josh App भी है।

यह एक भारतीय एप्लीकेशन है इसलिए आप इसको Made in India App भी कह सकते है। जोश ऐप पर आप shorts वीडियो को देख व अपलोड कर सकते है। इस ऐप पर आपको डांसिंग, कॉमेडी, डायलॉग, फूड, एजुकेशन और टेक्नॉल्जी से रिलेटेड शॉर्ट वीडियो देखने को मिलते है।

Josh App Kya Hai

यह एक शॉर्ट वीडियो बनाने वाला ऐप है। इस ऐप पर आप 15 सेकंड से 30 सेकंड तक का शॉर्ट वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते है। इस ऐप को Daily Hunt द्वारा Develop किया गया है इसलिए यह एक स्वदेशी App है।

जोश ऐप पर वीडियो बनाने के लिए क्रिएटर को बहुत सारे इफेक्ट और फिल्टर मिल जाता है जिससे आप आप एक आकर्षक और प्रोफेशनल लेवल की वीडियो बना सकते है।

Josh App Download कैसे करे?

जोश ऐप को डाउनलोड करना बहुत आसान है। यह ऐप एंड्राइड यूजर के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको इसे डाउनलोड करना होगा। यदि आप एंड्रॉयड यूजर है तो आप गूगल प्ले स्टोर से जोश ऐप को फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आपको Google Play Store में जाना है।
  • प्ले स्टोर में ऊपर Search बॉक्स में Josh App लिखकर सर्च करना है।
  • अब आपको Install बटन पर क्लिक करना है।
  • अब यह एप्प डाउनलोड होना शुरू हो जायेगा उसके बाद आपके फ़ोन में Install हो जायेगा।

Josh ऐप पर अकाउंट कैसे बनाएं?

जोश ऐप डाउनलोड करने के बाद इस पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान काम है। जोश ऐप पर अकाउंट बनाने के लिए आपको मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है। आप अपने मोबाइल नंबर के जरिए बड़ी आसानी से जोश ऐप पर अपना अकाउंट बना सकते है।

  • सबसे पहले josh app को डाउनलोड करके Open करे।
  • ऐप ओपन करने के बाद आप अपने अनुसार भाषा को सेलेक्ट करे।
  • अब आप जोश के होम पेज पर चले जायेंगे।
  • होम पेज पर नीचे left side (दाहिने तरफ) प्रोफाइल icon पर क्लिक करे।
  • अब आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP बटन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपके नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा आप OTP को सबमिट करें।
  • इसके बाद आप का josh ऐप पर अकाउंट क्रिएट हो जाएगा।

Josh App के Feature क्या है?

जोश ऐप को जैसे ही आप ओपन करते है तो आपको कई सारे ऑप्शन और फीचर दिखाई देता है जिसके बारे में नीचे मैने एक एक प्वाइंट करके बताया है।

Home – जैसे ही आप इस ऐप को ओपन करते है आप इसके होम पेज पर चले जाते है। यह जोश app का फ्रंट पेज होता है। जहां आपको दूसरे creator का वीडियो दिखाई देता है। पेज को scroll down करके आप next video देख सकते हैं। आप इन video पर like, comment कर सकते है। तथा इन वीडियो को whatsapp पर अपने दोस्तो के साथ share भी कर सकते है।

Search – सर्च पर क्लिक करके आप डायरेक्ट जोश पर किसी को ढूंढ सकते है। अगर आपको जोश पर कोई #टैग सर्च करना है तो आप सर्च में जाकर पॉपुलर #टैग सर्च कर सकते है।

Notifications – जोश ऐप में आपको नोटिफिकेशन का ऑप्शन मिल जाता है। इसमें आपको अपनी अकाउंट से जुड़ी सभी नोटिफिकेशन देखने को मिल जाती है। यदि आपके वीडियो पर कोई लाइक, कमेंट, या कोई फॉलो करता है तो उसकी नोटिफिकेशन आपको इस ऑप्शन में देखने को मिलता है।

Profile – इस ऑप्शन में जाकर आप अपने प्रोफ़ाइल को मैनेज कर सकते है जैसे आप अपने प्रोफाइल में पर्सनल detail, प्रोफाइल फोटो और नाम बदल भी सकते है। इसके अलावा आप प्रोफाइल सेक्शन में अपनी फॉलोवर और फॉलोइंग लिस्ट चेक कर सकते है।

Josh App Par Video Kaise Banaye

Josh ऐप पर वीडियो अपलोड करने का तरीका बहुत आसान है। जोश एप अकाउंट बनाने के बाद आप बड़ी आसानी से अपने प्रोफाइल में वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

जोश ऐप पर वीडियो अपलोड करने के लिए सबसे पहले ऐप को open करे।

अब आपको स्क्रीन में नीचे Middle में Plus का button दिखाई देगा, इस पर क्लिक करे।

अब एक नया पेज Open होगा, जहा पर आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।

आपको Bottom में Album का option दिखाई देगा, आप इस पर क्लिक करके फोन गैलरी से एक वीडियो सेलेक्ट करे जिसे आप जोश पर अपलोड करना चाहते है।

video सेलेक्ट करने के बाद आपको इस पर फ़िल्टर लगाने के लिए बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे जैसे effect, Text, Sticker, music, Slow Motion आदि।

आप अपने हिसाब से इन ऑप्शन के मदद से वीडियो को एडिट करे।

अब वीडियो एडिट करने के बाद Next पर click करे।

अब आपको वीडियो के लिए Title और Hashtags लिखना है और post पर click कर देना है। इसके बाद आपकी वीडियो जोश पर अपलोड हो जायगी।

Josh App par video share kaise kare

जोश एप पर आप किसी भी वीडियो को शेयर कर सकते है। जोश पर वीडियो शेयर करने का तरीका बहुत ही आसान है। सबसे पहले आपको वह वीडियो open करनी है जिसे आप शेयर करना चाहते है।

अब आपको वीडियो के Right Side में WhatsApp जैसा शेयर Icon दिखाई दे रहा होगा। 

आप इस आइकन पर क्लिक करे फिर आप व्हाट्सप्प पर चले जायेगे। अब आप जिसे शेयर करना चाहते है उसे कॉन्टैक्ट से सेलेक्ट करे और send करे।

Josh App se paise kaise kamaye?

यूट्यूब की तरह जोश ऐप में वीडियो मोनेटाइज करने का ऑप्शन नहीं दिया गया है। फिर भी जोश ऐप से पैसे कमाने के कई सारे तरीके है। आप इन तरीको के इस्तेमाल से जोश ऐप से महीने के लाख रुपए आसानी से कमा सकते है।

Affiliate Marketing करके जोश App से पैसा कमाए – 

जोश ऐप से पैसे कमाने का यह बहुत आसान तरीका है। एफिलिएट मार्केटिंग करके बड़ी आसानी से महीने के लाखो रुपए या इससे भी ज्यादा कमा सकते है।

एफिलिएट मार्केटिंग करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नही होती है। आपको सिंपल अपने शॉर्ट वीडियो में किसी अच्छे प्रोडक्ट को अपने व्यूअर को दिखाना है। इसके बाद आपको उस प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक वीडियो डिस्क्रिप्शन और कमेंट बॉक्स में pin कर देना है।

इसके बाद जब आपके व्यूअर्स आपके वीडियो को देखेंगे और प्रोडक्ट उन्हें पसंद आती हैं और वह आपके लिंक से प्रोडक्ट को खरीदते हैं तो आपको उस प्रोडक्ट पर 5 से 10 प्रतिशत कमीशन प्राप्त होता है।

मान लीजिए अगर आपने 2000 का कोई प्रोडक्ट का रिव्यू किया है और उस प्रोडक्ट को कोई एक जन खरीदता है तो आपको 150 से 200 रुपए कमीशन मिलेगा। इस तरह 10 लोग आपके प्रोडक्ट को खरीदते है तो आप एक वीडियो से 2000 रुपए कमा सकते है।

Sponsorship के करके Josh App से पैसा कमाए – 

Youtube की तरह आप जोश app पर sponsership करके पैसा कमा सकते हैं। जब जोश पर आपकी fan following बहुत ज्यादा हो जाती है तब बहुत सारे brands और companies आपसे sponsorship के लिए कॉन्टैक्ट करते है। तब आप उन ब्रांड को अपने वीडियो के माध्यम से प्रमोट करके अच्छे खासे पैसे कमा सकते है। Sponsorship करने के लिए कंपनी आप को अच्छे पैसे देती है। आपको एक Sponsorship के बदले $100 मिलती है।

दूसरे छोटे channel ka paid promotion करके-

अगर आप जोश पर बहुत ज्यादा ग्रोथ कर जाते है और आपका चैनल पॉपुलर हो जाता है तो आपसे Small Creator Promotion करवाते है। और बदले में आपको रुपए भी देते है। इस तरह आप प्रमोशन करके पैसे कमा सकते है।

Product Review करके पैसे कमाए 

जोश ऐप पर जब आपके पास मिलियन में फॉलोवर्स हो जाते है तब बहुत सारी कंपनी आपसे कॉन्टैक्ट करती है और आपसे अपने प्रोडक्ट का रिव्यू करवाती है और बदले में आपको रुपए देती है। इस तरह आप जोश ऐप पर प्रोडक्ट का रिव्यू करके अच्छे पैसे कमा सकते है।

Collab Video से पैसे कमाए 

जोश एप्प पर Collab Video बनाकर भी आप पैसा कमा सकते है। जब आपके जोश ऐप पर बहुत ज्यादा फॉलोअर हो जाते है और आप एक पॉपुलर स्टार बन जाते है तब छोटे Creator आपके साथ वीडियो बनाना चाहते है। ऐसे में आप उनसे पैसे लेकर उनके साथ collab वीडियो बना सकते है। कॉलेब वीडियो से अच्छी खासी कमाई होती है। और आप अपने हिसाब से उनसे पैसे चार्ज कर सकते है।

प्रोडक्ट और Service Sell करके पैसे कमाए –

अगर आपके पास अपना कोई प्रोडक्ट है या आप किसी प्रकार की सर्विस आप प्रोवाइड करते है। तो आप जोश ऐप के जरिए उसे प्रमोट करके उसे बेच सकते है और पैसे कमा सकते है।

FAQ: Josh App Kya Hai

Josh Stars क्या है?

Josh Stars पर आपको सभी Popular Creator की लिस्ट दिखाई देती है।

जोश एप्प किस देश का है ?

Josh एक भारतीय App है इसे Daily hunt ने बनाया है।

जोश एप्प का मालिक कौन है ?

जोश एप्प के मालिक का नाम वीरेन्दर गुप्ता है।

जोश पर कितने समय का वीडियो बना सकते है?

जोश पर आप 5 से 60 सेकंड का वीडियो बना सकते है।

क्या जोश ऐप से पैसे कमा सकते है?

जी हा, जोश से आप पैसे कमा सकते है।

निष्कर्ष – दोस्तो आज इस आर्टिकल में मैने आपको जोश ऐप से जुड़ी सभी जानकारी को विस्तार से बताया है। उम्मीद करता हु आपको जोश ऐप के बारे में अच्छे से जानकारी हो गई होगी। अगर इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई है तो आप इस पोस्ट को सोशल साइट फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर जरूर शेयर करे।


इसे भी पढ़ें:

  • Meesho App क्या है? Meesho से पैसा कैसे कमाए
  • 5Paisa App क्या है इसे कैसे इस्तेमाल करे
  • Udaan App क्या है इसे कैसे चलाते है
  • Dhani App क्या है? Dhani App से लोन कैसे ले
  • Signal App क्या है इसे कैसे डाउनलोड करे
  • Voot App क्या है इसे कैसे चलाते हैं
  • Moj App क्या है? Moj पर वीडियो कैसे बनाए
  • WinZo App क्या है और इससे पैसा कैसे कमाए

Filed Under: Short Video App Tagged With: Apps, Paisa Kamane Wala App

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Blog Search

ब्लॉग पर हाल के पोस्ट

Video Ko Audio Banane Wala App 2023

Roposo App Kya Hai 2023

Best 20 Photo Se Video Banane Wala App 2023

Top 30 Paisa Kamane Wala Game 2023

Hotel Book Karne Wala App 2023

Top 20 Video Dekhkar Paise Kamane Wala App 2023

Mobile Saaf Karne Wala Apps 2023

Instagram Par Followers Badhane Wala App 2023

Top 10 Photo Download Karne Wala App 2023

Top 10 PDF Banane Wala App 2023

Footer

  • Home
  • Privacy Policy
  • About
  • Sitemap

copyright 2021 - 2023 . Andocity